कोडरमा, जनवरी 1 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। नववर्ष के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बधाई संदेशों का सिलसिला दिनभर चलता रहा। सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना की। नववर्ष के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसरों में उमड़ पड़ी। परसाबाद स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की पूजा की गई। इसके अलावा पावर हाउस स्थित रथाई माता मंदिर, सतडीहा मंदिर, परसाबाद सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नव वर्ष की मंगलमय शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.