जयनगर में दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोडरमा, मई 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव में नवविवाहिता कोशिला कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने महिला के पति अजीत यादव को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया। घटना गुरुवार को हुई थी। मृतका के भाई सलैया कोडरमा निवासी कुलदीप यादव के आवेदन पर जयनगर थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज मामले में पति अजीत यादव, ससुर प्रकाश यादव, सास द्रौपदी देवी, सुनील यादव, अजय यादव, आरती देवी एवं सीमा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग को लेकर कोशिला कुमारी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था तथा मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुई घटना के बाद शनिवार शाम पोस्टमार्टम के उपरांत मृतका के परिजन शव लेकर जयनगर थाना पहुंचे थे और सभी आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.