जयनगर में दवा दुकानों पर लटके रहे ताले
कोडरमा, मई 21 -- जयनगर। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को ऑल इंडिया ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जयनगर में लगभग सभी दवा दुकानें बंद रहीं। सुबह से ही मेडिकल स्टोरों के शटर गिरे नजर आए। दवा दुकानों की बंदी का सबसे ज्यादा असर दूरदराज से दवा लेने पहुंचे मरीजोंपर पड़ा। कई लोग जरूरी दवा लेने के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान भटकते रहे, लेकिन अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि बिना उचित जांच और नियमों के ऑनलाइन दवा बिक्री मरीजों की सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है। यह भी पढ़ें- दवा दुकानों की हड़ताल से गुमला में मरीज रहे परेशान इसी मांग को लेकर देशव्यापी बंद का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.