कोडरमा, मई 23 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राजारायडीह निवासी भोला शंकर राणा ने अपनी ज़मीन हड़पने व जबरन मकान बना लेने को लेकर कई अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन मे बताया है की उनकी खतियानी रैयती जमीन पर कुछ लोग जनबल एवं धनबल की ताकत से घर बना लिया। खुशलाल राणा, पार्वती देवी, अनिल राणा, सुनीता देवी, सीताराम राणा, सीमा देवी तथा राजधनवार निवासी पवन राणा व सरस्वती देवी द्वारा मना करने के बाद भी घर बनाने में लगे हैं। मना करने पर पति-पत्नी को बेहरहमी को मारपीट की गई। इसकी शिकायत थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी को की गई तो वहां से उन्हें डांटकर भगा दिया गया। यह भी पढ़ें- हिस्से की जमीन पर कब्जे का आरोप आवेदक ने सचिव से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने पहले तोड़ा शौचालय अब जमीन... यह भी पढ़ें- निज...