कोडरमा, अप्रैल 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का द्वारा दवा दुकानों में की गई सघन छापेमारी से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच की सूचना मिलते ही कई दुकानें आनन-फानन में बंद हो गईं, जबकि कुछ दुकानदार मौके से नदारद पाए गए। जांच के दौरान न्यू भारत मेडिकल, नेशनल मेडिकल समेत एक हेल्थ क्लिनिक में जांच की गई निरीक्षण में पाया गया कि दवा खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड सही तरीके से संधारित नहीं किया जा रहा था। वहीं, कुछ प्रतिष्ठान केवल होलसेल लाइसेंस के बावजूद रिटेल में दवाओं की बिक्री करते मिले, जो नियमों के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है। ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का ने संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिटेल में दवा बिक्री के लिए वैध लाइसेंस के साथ प्रशिक्षित फार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.