जयनगर में जलजमाव से परेशानी, बीमारी के खतरे से दहशत में ग्रामीण
कोडरमा, मई 13 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के घरौंजा पंचायत के मुसौवा में सड़क पर जलजमाव की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन बदहाल कर दिया है। हरिजन टोला की सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, जिससे करीब 150 घरों के लोगों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक किसी ने समस्या की सुध नहीं ली। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब गांव की बदहाल स्थिति देखने तक नहीं पहुंच रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- जलजमाव से लोग बेहाल बगडहरा के लोग परेशान गांव के सुरेंद्र दास, लक्ष्मण दास, राजू दास, जानकी दास, साबिया देवी, उमा देवी, ऊषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.