जयनगर में क्रिकेट खेल रहे छह युवकों पर गिरा ठनका, सभी घायल
कोडरमा, जून 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया बस्ती स्थित भुइयां टोला में गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे क्रिकेट खेलने के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से छह युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। घायलों की पहचान कृष्णा भुइयां, दीपचंद भुइयां, नीतीश भुइयां, शंभू भुइयां, विपिन भुइयां तथा दशरथ भुइयां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया जिसे देख युवकों ने आम पेड़ के नीचे चले गए तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सभी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- वज्रपात से छह वर्षीया सरिता की मौत, एक घायल घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से कुछ घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.