कोडरमा, मार्च 13 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जयनगर प्रखंड के कांटी गांव में चल रहे कुष्ठ रोगी खोज अभियान (द्वितीय चरण) का निरीक्षण जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान सहिया द्वारा किए गए सर्वेक्षण, संदिग्ध मरीजों की सूची तथा घरों की मार्किंग की जांच की गई। साथ ही सभी संदिग्ध व्यक्तियों की कुष्ठ रोग की जांच भी की गई। बताया गया कि कांटी गांव में पूर्व में भी कुष्ठ के मरीज मिल चुके हैं, जिसके कारण इसे कुष्ठ का हॉटस्पॉट गांव माना जाता है।इस दौरान इलाजरत कुष्ठ मरीजों के परिजनों एवं उनके संपर्क में आए लोगों को सिंगल डोज रिफैंपीसिन दी गई, ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलैया डैम में भी कुष्ठ संदिग्ध एवं इलाजरत मरीजों की जांच...