मधुबनी, अप्रैल 10 -- दुर्गेश कुमार जयनगर। रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का सेवा 28 मार्च से बंद पड़ी है। जिससे यात्रियों को टिकट लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन के बंद रहने से लोगों को फिर से लाइन में खड़ा रहकर मजबूरी में टिकट लेना पड़ता है। यात्रियों को इससे काफी कठिनाईयां हो रही है। ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन के बंद होने से खासकर दैनिक यात्रियों और जल्दी में यात्रा करने वाले लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। पहले यात्री मशीन के माध्यम से आसानी से और कम समय में टिकट प्राप्त कर लेते थे। लेकिन अब उन्हें टिकट काउंटर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे काउंटर पर भीड़ बढ़ गई है। और कई बार यात्रियों को समय पर टिकट नहीं मिल पाता, जिससे उनकी ट्रेन छूटने का खतरा बना रहता है। इधर, यात्री सुविधा के विस्तार के बदले सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.