कोडरमा, अप्रैल 4 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सहोदरी देवी (51 वर्ष), पति रामी महतो के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहोदरी देवी पिपचो बाजार आई थीं, जहां उन्हें अचानक कमजोरी महसूस होने लगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दवा दुकानदार मतीन खान से इलाज कराया। बताया जाता है कि दुकानदार ने उनका बुखार मापा और दोनों हाथों में इंजेक्शन लगाया।इंजेक्शन लेने के बाद जैसे ही महिला दुकान से बाहर निकली, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टी होने लगी। वह सड़क किनारे चली गई, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।शुरुआत में मृतका की बेटी सुवंती देवी ने आरोप लगाया कि गलत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.