कोडरमा, अगस्त 7 -- जयनगर। इस्लामिक जगत के महान विद्वान, इमाम-ए-अहले सुन्नत, मुजद्दिद-ए-दीन-ओ-मिल्लत, आला हजरत इमाम अहमद रज़ा ख़ान फाज़िले बरेलवी का उर्स आज शनिवार को जयनगर प्रखंड में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उर्स के अवसर पर जयनगर क्षेत्र की मस्जिदों, मदरसों और खानकाहों में कुरआनख़ानी, फ़ातेहा, नात-ओ-मनक़बत, तकरीर, सलात-ओ-सलाम तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की जाएंगी। उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उलेमा-ए-किराम ने लोगों से अपील की है कि उर्स के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, आला हजरत की शिक्षाओं पर अमल करें तथा समाज में मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारा और आपसी सौहार्द का संदेश फैलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...