जयनगर में अवैध बालू कारोबार चरम पर, विभागीय चुप्पी पर सवाल
कोडरमा, जून 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू कारोबार चरम पर है। विभिन्न बालू घाटों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों के जरिए बालू का उठाव, डंपिंग और परिवहन खुलेआम किया जा रहा है। बावजूद इसके, इस पर रोक लगाने की जिम्मेदारी निभाने वाले जिला खनन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों के बीच नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बदुलिया, चेहल, बिहारो, बिगहा, अक्तो नदी, सतडीहा, लतबेधवा, योगियाटीला और गड़गी समेत कई घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू निकासी की जा रही है। इन घाटों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू निकालकर विभिन्न स्थानों पर डंप किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बालू 1500 से 1800 रुपये प्रति ट्रॉली तथा शहरी क्षेत्रों में 3000 रुपये तक प्रति ट्रॉली की दर से बेचा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.