कोडरमा, नवम्बर 15 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना से महज कुछ दूरी पर शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे अंचल प्रशासन ने अवैध रूप से गिट्टी लदा एक ट्रक को जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर अंचल अधिकारी सारांश जैन ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोका और प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुरक्षित रखवाया। प्रारंभिक जांच के दौरान ट्रक चालक से गिट्टी से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कागजात उपलब्ध नहीं होने पर सीओ ने ट्रक को सीज़ कर दिया। सीओ जैन ने बताया कि मामले की सूचना संबंधित विभाग को भेज दी गई है। विभागीय जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.