कोडरमा, मार्च 20 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों की मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुमे 'अलविदा जुम्मा' की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। इस अवसर पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। अलविदा जुम्मा के मौके पर मस्जिदों में विशेष बयान का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मुफ्ती अमीरुद्दीन मिस्बाही ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना सब्र, परहेजगारी और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने अपील की कि रमजान की सीखों को अपनी जिंदगी में आगे भी कायम रखें। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना, आपसी भाईचारा बनाए रखना और समाज में शांति स्थापित करना ही इस पाक महीने का असली उद्देश्य है।वहीं, ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जयनगर के विभिन्...