कोडरमा, मार्च 30 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहाडंडा निवासी केदार यादव की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मामले को लेकर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव सोमवार को मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि केदार यादव की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "जिसने भी केदार यादव की हत्या की है, उसे हर हाल में सजा दिलाई जाएगी। इस लड़ाई में मैं पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा हूं।"इस दौरान विधायक ने जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय बालू, गिट्टी और अन्य वा...