जयनगर प्रखंड में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक
कोडरमा, मई 27 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति, हाउस लिस्टिंग एवं प्रगणकों के समक्ष आ रही तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सहायक चार्ज पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जयनगर प्रखंड के कुछ प्रगणकों द्वारा अब तक हाउस लिस्टिंग कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है। इसका मुख्य कारण उनके मोबाइल फोन में एप से संबंधित तकनीकी समस्याएं थीं। बैठक में मौजूद अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रगणकों की समस्याओं का समाधान करते हुए आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया गया तथा अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की गई। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की समीक्षात्मक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.