कोडरमा, मार्च 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। मनरेगा के कर्मियों ने लंबित भुगतान को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष सोमवार को धरना दिया। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ कोडरमा जिला ईकाई अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मांगों की पूर्ति के लिए सरकार हमेशा टाल मटोल कर रही है। इसे लेकर 11 मार्च तक सांकेतिक, जबकि 12 से मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त व बीडीओ को पत्र भी लिखा गया है। हड़ताल में ठाकुर विक्रम सिंह, गोपाल राणा, विजय रजक, अनिल कुमार, संजय पासवान, विजय पंडित, अजय कुमार, विकास सिंह, विजय राय, अफाक आलम, दीपक सिंह, प्रमोद कुमार, रंजन सिन्हा, राजेंद्र साव, धीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजीत सरकार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...