कोडरमा, फरवरी 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर प्रखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ बुधवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न हितधारकों ने भाग लेकर बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, उप प्रमुख राज नारायण सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी अर्चना ज्वाला, जिला परियोजना सहयोगी मो. आरिफ अंसारी, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में बाल विवाह निषेध पदाधिकारी, जनप्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.