कोडरमा, मई 21 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में कुसहान निवासी ब्रह्मदेव यादव, पिता स्व. काली यादव, कटिया निवासी आनंद राय, पिता स्व. अर्जुन राय तथा झलकडीह निवासी किशोर यादव, पिता शंकर यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और ये काफी समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना एवं लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...