कोडरमा, दिसम्बर 10 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। परसाबाद स्थित कटिया पुलिस पिकेट के समीप बुधवार को थाना प्रभारी उमानाथ सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दोपहिया और चारपहिया सहित दर्जनों वाहनों की सघन जांच की गई। हर वाहन की डिक्की खोलकर निरीक्षण किया गया ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी और हेलमेट पहनने को अनिवार्य बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। अभियान में एएसआई आशीष हांसदा सहित अन्य पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.