अररिया, जनवरी 6 -- भरगामा। निज संवाददाता महथावा बाजार स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की ओर से जमीन देने से इनकार कर देने के बाद क्षेत्रीय विधायक देवयंती यादव ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को जयनगर गांव पहंुचकर बिहार सरकार की एक जमीन का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार पूर्व में सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के महथावा बाजार स्थित कोशी कॉलोनी के समीप कोशी विभाग की भूमि पर विद्युत उपकेंद्र निर्माण की योजना थी, लेकिन कोशी विभाग द्वारा अपनी जमीन पर विद्युत उपकेंद्र निर्माण पर रोक के चलते कार्य आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद विधायक देवंती यादव के निर्देश पर भरगामा अंचल प्रशासन ने वैकल्पिक स्थल के रूप में जयनगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में बिहार सरकार की जमीन को चिन्हित किया गया। इसके बाद विधायक ने अधिक...