कोडरमा, दिसम्बर 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद मोदी ने किया। समाजसेवी गोपीकृष्ण मोदी, गीता देवी एवं राजेश कुमार के सहयोग से करीब 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रत्येक लाभुक को आर्थिक सहायता के रूप में 200 रुपये भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, प्रकाश मोदी, विनोद वर्णवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। कंबल पाकर जरूरतमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.