जयनगर के युवक की मुंबई के नासिक में जेसीबी से दबकर मौत
कोडरमा, जून 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गड़गी निवासी युवक की नासिक में हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित साव, 38 वर्ष, पिता अकलु साव गड़गी, जयनगर, कोडरमा निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम मुंबई के नासिक में कुआं भरने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर नीचे गड्ढे में गिर गयी। हादसा इतना भयावह था कि रोहित साव की जेसीबी मशीन से दब कर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि रोहित साव पिछले महीने ही नासिक गया था और घटना से पहले दोपहर में रोहित साव अपनी पत्नी से बात की थी। वे अपने पीछे माता-पिता सहित पत्नी सविता देवी एवं 10 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.