जयनगर के युवक की ओड़िशा में सड़क हादसे में मौत
कोडरमा, अगस्त 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर प्रखंड के कटहाडीह निवासी नईम खान के 40 वर्षीय पुत्र शहजाद खान की ओड़िशा में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शव के गांव पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में शहजाद खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। उनकी मगफिरत की दुआ की गई। घटना पर स्थानीय मुखिया शाइस्ता खान, पंचायत समिति सदस्य फैजुल्ला खान, पूर्व मुखिया शहजाद आलम, वसी अहमद खान, जुबेर खान, बुलबुल खान, अमानत खान, इरफान खान, नसीम खान, शाहबाज खान, बाबू खान, अरमान खान, कौशर खान, इरफान अंसारी, सरफुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.