कोडरमा, अप्रैल 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गरचांच स्थित भिनकुडीह में संचालित पत्थर खदान की जांच उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर की गई। जांच के दौरान एसी पूनम कुजूर, माइनिंग इंस्पेक्टर एवं अंचल अधिकारी सारांश जैन मौके पर पहुंचे और खदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की। एसी पूनम कुजूर ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर खदान की लंबाई-चौड़ाई की मापी कराने का आदेश दिया गया था। इसके तहत अंचल के अमीन द्वारा खदान की मापी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी।वहीं अंचल अधिकारी सारांश जैन ने बताया कि पवित्रा माइंस द्वारा कई वर्षों से रॉयल्टी का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में कुछ महीने पूर्व की गई जांच के आधार पर लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पहले ही वरीय अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.