कोडरमा, फरवरी 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद कोडरमा की ओर से जयनगर बाजार, पिपचो एवं परसाबाद आदि क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान कई दुकानों में छापेमारी की। 12 प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया जिसमें दो प्रतिष्ठानों में 500 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने सभी प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि कोटपा अधिनियम के सभी नियमों का अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनन्द, जिला परामर्शी दीपेश कुमार, जयनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक दिनेश मुर्मू, आरक्षी आजाद कुमार, हवलदार रघु मुंडा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...