जयनगर-आरा इंटरसिटी की बोगियों की खिड़की में जाली न शीशा
मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बोगियों की खिड़की में जाली न शीशा, फिर भी ट्रेन में ठसाठस भीड़। जयनगर से आरा के बीच चलने वाली जयनगर-आरा इंटरसिटी (13225/13226) का यह हाल है। कई बोगी के मध्य में खिड़की का शीशा गायब है। बीच में सिर्फ लोहे का पतला रॉड का अवशेष बचा है। कुछ खिड़कियों में दो के बदले सिर्फ एक ही शीशा है। कुछ खिड़की में बचा एकमात्र शीशा भी जाम होने के कारण इधर-उधर नहीं खिसकता है।दरअसल, जयनगर-आरा इंटरसिटी राजधानी के साथ ही शाहाबाद से उत्तर बिहार और मिथिला को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन है। इस कारण इसमें यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। हालांकि, कायदे से इसका मेंटेनेंस तक नहीं हो रहा है। इसी का सबूत है खिड़की से गायब जाली व शीशे। गर्मी परवान चढ़ने पर यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ेगी।आरा से यह ट्रेन सुबह में खुलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.