मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जयनगर से आरा जा रही 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंगलवार की शाम 4.20 बजे कुढ़नी स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। सराय से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को हाजीपुर के लिए रवाना किया गया। कुढ़नी स्टेशन पर शाम 4.20 बजे से शाम 6.40 बजे तक ट्रेन रुकी रही। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा भी किया। 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रोकने की मांग भी की। हालांकि ट्रेन नहीं रुकी।मुजफ्फरपुर जंक्शन से मंगलवार की दोपहर 3.59 बजे यह ट्रेन भगवानपुर के लिए खुली। रामदयालु नगर स्टेशन पार करने के बाद लोको पायलट को इंजन में खराबी का आभास हो गया। वे किसी तरह कुढ़नी स्टेशन पर ट्रेन को लेकर पहुंचे, जिसके बाद इंजन का प्रेशर नहीं बना और आगे नहीं बढ़ सका। लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल और कुढ़नी स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.