मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर मंडल की ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों को गंदा बेडरोल और चादर मिलने की समस्या दूर होने की उम्मीद है। रेल मंडल अपने तीन बड़े रेलवे स्टेशनों समस्तीपुर, सहरसा और जयनगर में अगले महीने अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री की स्थापना करने जा रहा है। इन तीनों लॉन्ड्री में आठ घंटे की एक शिफ्ट में पांच टन बेडरोल धुल सकेंगे। इसके लिए 2.59 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आवंटित की गई है।

लॉन्ड्री की स्थापना का महत्व समस्तीपुर मंडल के सहायक इंजीनियर (ट्रेन सेट एंड ईएनएचएम) ने राशि आवंटन व अन्य प्रक्रिया को लेकर पत्र जारी किया है। समस्तीपुर मंडल में मुजफ्फरपुर के बाद जयनगर, सहरसा स्टेशन से सबसे अधिक ट्रेनें खुलती हैं। सभी ट्रेनें एलएचबी रैक से परिचालित होती हैं। इसमें एसी श्रेणी की बोगियां पहले की ...