मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा-2026 (पंचम) में शामिल अभ्यर्थियों के थंब इम्प्रेशन एवं अन्य बायोमेट्रिक मिलान की प्रक्रिया शुक्रवार को शिक्षा भवन में भारी अव्यवस्था और अफरातफरी के बीच शुरू हुई। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय के द्वारा इस संबंध में कार्यालय आदेश 18 जून को जारी किया गया था, जबकि बायोमेट्रिक सत्यापन का कार्यक्रम 19 जून से ही निर्धारित कर दिया गया। आदेश जारी होने और कार्यक्रम शुरू होने के बीच महज एक दिन का अंतर होने से तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार को जयनगर, बेनीपट्टी और झंझारपुर अनुमंडल के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। विभागीय आदेश के अनुसार 20 जून को फुलपरास और मधुबनी सदर अनुमंडल के अभ्यर्थियों का थंब इम्प्रेशन होना है। लेकिन पहले ही दिन व्यवस्था पूरी तरह चरमराती दिखी। ...