जयनगर, छपरा, कटिहार और बक्सर की ट्रेनें रद्द
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- बिहार के हथीदह स्थित राजेंद्र पुल और रामपुर डुमरा टाल के पास लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से बरौनी मार्ग पर चलने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथियों में अप-डाउन में रद्द रहेगा। इससे टाटानगर से बिहार के छपरा, कटिहार, जयनगर, बक्सर और अन्य स्टेशनों पर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, टाटानगर-जयनगर साप्ताहिक और बिलासपुर-बक्सर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अप-डाउन में 2 और 3 अक्तूबर को रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 29 सितंबर तथा 1 और 2 अक्तूबर को, जबकि थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 1, 3 और 4 अक्तूबर को रद्द रहेगी। बताया जाता है कि टाटानगर के अलावा राउरकेला, कोलकाता, गोरखपुर, पटना, पुरी और अन्य मार्गों की कई ट्रेनों को भी ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.