हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। शहर के जिंदपीर चौराहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर के तोरण द्वार पर कुछ लोगों ने मनमाने तरीके से होर्डिंग लगा दी। इसमें जिन्दपीर चौराहे का नाम परिवर्तित कर मदारी पासी चौक होने का उल्लेख किया गया। इसके बाद शहर में विरोध शुरू हो गया। जानकारी पर नगर पालिका के जिम्मेदारों ने बैनर को हटवाकर मामला शांत कराया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा जयदेव कपूर जी के तोरण द्वार पर दूसरी होर्डिंग लगाने हरकत की गई है। उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्व. जयदेव कपूर प्रवेश द्वार को पूरी तरीके से पूर्व की स्थिति में कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.