जयचंद्र कुमार को मिला दुर्गा प्रसाद चौधरी सम्मान
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर। शांति सेना एवं सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मालीघाट स्थित परिसर में मंगलवार को पुरखा-पुरनिया संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जयचंद्र कुमार को वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद चौधरी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति सेना के संयोजक सोनू सरकार ने की। सोनू सरकार ने वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद चौधरी के जीवन एवं वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद चौधरी की स्मृति में समय-समय पर विज्ञान संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्रो. मनेंद्र को टैगोर इंटरनेशनल अवार्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.