उन्नाव, मार्च 28 -- सोनिक। संवाददाता दही थाना क्षेत्र स्थित मुर्तजानगर में आयोजित वार्षिक मेला और रामलीला ने श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम पेश किया। 'सीता स्वयंवर' और 'धनुष भंग' प्रसंग के मंचन ने दर्शकों को भावुक भी किया और उत्साह से भर भी दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।मुर्तजानगर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को वार्षिक मेला और रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेला संरक्षक रत्नेश सिंह द्वारा विधि-विधान से पूजन कर किया गया। इसके बाद रामलीला मंचन शुरू हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। रामलीला में 'सीता स्वयंवर' का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जब शिव धनुष टूटने से पहले जनक के विलाप का दृश्य प्रस्तुत किया गया तो दर्शकों की आंखें नम हो गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.