बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- शहर से लेकर देहात तक रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम रही। विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के तत्वावधान में हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कहीं शस्त्र पूजन हुआ तो कहीं झांकियों ने मन मोहा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए नर सेवा को ही नारायण सेवा बताया गया। कचहरी रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में महर्षि परशुराम शिक्षा सेवा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री संस्कार पीठ के वीरेंद्र तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की श...