मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित मानव चेतना केंद्र धाम परिसर में शुक्रवार को विशुद्ध हनुमान मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-यज्ञ के बीच हनुजान जी की मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई। ऋषिकेश से पधारे स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि हनुमान जी सेवा, समर्पण और निष्ठा के प्रतीक हैं। यदि व्यक्ति उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार ले तो वह हर कठिनाई का सामना धैर्य और विवेक से कर सकता है। स्वामी जी ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे संयम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाएं। हनुमान जी की आराधना मनुष्य के जीवन में आत्मबल, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.