चित्रकूट, मार्च 23 -- चित्रकूट। चैत्र नवरात्र में जगतजननी मां अंबे का दरबार गुलजार हो रहा है। सुबह से ही देवी मंदिरों में जलाभिषेक और दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मुख्यालय कर्वी के काली देवी मंदिर, झारखंडी माता तरौंहा, बंधोइन माता व असावर माता लालापुर में दिन भर भक्त पहुंच रहे है। शाम को मां का भव्य श्रंगार भी किया जा रहा है। सोमवार को लालापुर में अत्यधिक भीड़ रही। तुलसी नगरी राजापुर में जालपा देवी मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लाइन लग रही है। कस्बे के रैपुरा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर में वर्ष 2015 में प्राचीन प्राइमरी पाठशाला दुर्गा पूजा समिति ने मां अंबे की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कराई थी। इसके पहले यहां हर बार नवरात्र में समिति के लोग जबलपुर से प्रतिमा मंगवाते रहे है। मंदिर में प्रतिमा स्थापित होने के बाद अब यहां पर र...