जयकारों से गूंजे शिवालय कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त
पीलीभीत, अगस्त 12 -- पूरनपुर। सावन के पवित्र महीने में बुधवार को जोगराजपुर गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। गांव से तीन दर्जन से अधिक शिवभक्त कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद के ढाईघाट के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों के प्रस्थान के दौरान पूरा गांव हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।सुबह से ही गांव में उत्साह का माहौल था। भगवा वस्त्र पहने कांवड़िए डमरू और शंख की ध्वनि के बीच कांवड़ लेकर निकले। गांव के चौराहे और मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों के माथे पर चंदन का तिलक लगाया, फूल-मालाएं पहनाईं और पुष्प वर्षा कर मंगलमय यात्रा की कामना की।कांवड़िए यह भी पढ़ें- सांस की बीमारी भी नहीं रोक पाई शिवभक्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले बुजुर्ग पहले फर्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.