जयकारों संग निकली गई भब्य साईं बाबा की झांकी
भदोही, मई 28 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित साईं बाबा की 17वीं वार्षिक भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। ओम साईं राम' और 'सबका मालिक एक' के जयकारों से गांव गुंजायमान हो उठा। यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।प्रमुख पुजारी प्रेम शंकर पांडेय ने बाबा की आरती कर और पालकी को कंधा देकर भब्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किए। फूलों से सजी चांदी की पालकी में साईं बाबा की मनोहारी प्रतिमा विराजमान थी। उसके आगे भक्त 'साईं पालकी' भजन पर नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजा, घोड़े, बग्घी और ध्वज-पताकाएं चल रही थीं। महिलाएं सिर पर कलश रखकर और पुरुष केसरिया साफा बांधकर यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने घरों से निकलकर बाबा की आरती उतारी और पालकी का पूजन किया। इसका उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.