कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर देहात, संवाददाता । चैत्र नवरात्र के क्रम में बुधवार को आदिशक्ति के सातवें स्वरूप माता महाकाली का जयकारों के साथ पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में विधिविधान से पूजन कर विपत्तियों व संकट के नाश व कल्याण की कामना की।इसके साथ ही बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। घरों व मंदिरों में जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते: के मंत्र गूंजते रहे। पूजन के बाद घरों में कन्या पूजन के साथ उनको भोजन कराया गया।जनपद में बुधवार को माता के सातवें स्वरूप माता महाकाली के पूजन की धूम रही। मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर,कथरी गांव स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर,लालाभगत स्थित मां कौमारी देवी मंदिर, मैथा ब्लॉक के ज्योती गांव स्थित मां बंगलामुखी मंदिर व पुखरायां के मौहर देवी मंदिर सहित प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.