हरदोई, अप्रैल 14 -- हरियावां। हरियावां गांव में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम, माता जानकी व भगवान परशुराम की प्रतिमाओं की स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखा गया। प्रतिमा स्थापना से पूर्व सुबह धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ एक शोभायात्रा निकाली। इसमें महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जबकि युवा और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा माता सती मंदिर से शुरू होकर आसपास के प्रमुख मार्गों व मंदिरों गुजरी और फिर मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमाओं का शुद्धिकरण और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत भगव...