जयकारों के साथ चैती दुर्गा पूजा का समापन, भावभीनी विदाई
मुंगेर, मार्च 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। "विसर्जन को चली रे चली रे मोरी मैया" के जयघोष और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच रविवार को चैती दुर्गा पूजा का भव्य समापन हो गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़े श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। श्रद्धालु नाचते-गाते और "जय माता दी" के उद्घोष करते हुए प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत खोइचा भराई और सिंदूर अर्पण की रस्म निभाई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर की होली खेली और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।ढोल-बाजे, भक्ति गीत और जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय बना र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.