अररिया, जनवरी 25 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में शनिवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, पूजा समिति द्वारा जयकारों के बीच विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती को अंतिम विदाई दी गई। हालांकि कई पूजा समिति द्वारा रविवार को भी प्रतिमा विर्सजन किया जायेगा। इस मौके पर जयकारों के साथ युवाओं की टोलियां ने शहर में माँ सरस्वती की प्रतिमा के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली। जयकारों के बीच छात्र व छात्राएं जमकर नाच-गान भी किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मानो पर्व से पूर्व ही युवाओं ने होली खेल ली। दर्जनों की संख्या में पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिमा विसर्जित करने का अनवरत सिलसिला देर रात तक जारी रहा। शहर के कोठीहाट नहर, सीताधार, सुल्तान पोखर आदि स्थानो पर काफी चहल-पहल नज़र आई। खासकर युवाओं में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इससे पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.