मऊ, मार्च 25 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दुबारी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर से मंगलवार को श्रद्धालुओं ने चैत्र नवरात्र के छठवें दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य श्रीराम-जानकी की शोभायात्रा निकाली। इस बीच लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था। शोभायात्रा दुबारी कस्बा के दुबारी मोड़, काली चौरा, मनपरवा मोड़, बीरा बाबा की चौरी सहित विभिन्न जगहों से होते हुए पुन: वापस शिव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में जय श्रीराम तथा जय माता दी और बजरंगबली के जयकारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया था। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा में रथ पर सजी श्रीराम जानकी दरबार व शिव पार्वती की झांकिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.