प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज के शक्तिपीठ मां अलोपशंकरी, मां ललिता देवी व मां कल्याणी देवी धाम में नवरात्र की सप्तमी तिथि पर महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतार लगी रही। खासतौर से भोर की मंगलाआरती, शाम की शृंगार आरती व मध्यरात्रि की शयन आरती के दौरान परिसर मां भगवती के जयकारों से गूंजता रहा। हाथों में खड़क, गले में मुंडमाला व भगवान शिव के ऊपर सवार मां कालरात्रि के अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर हर कोई सराबोर होता रहा। अलोपीबाग स्थित मां अलोपशंकरी मंदिर के परिसर में बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे के बीच सबसे ज्यादा दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लिए परिजन पहुंचे। मां ललिता के दरबार में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में आहुतियां डाली गई तो परिक्रमा के दौरान परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। चौक स्थित...