देवरिया, मार्च 6 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत देवघाट में गुरुवार को दुर्गा माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर माता के जयकारों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान हर-हर महादेव के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।कलश यात्रा देवघाट गांव से होकर महुअवा बुजुर्ग, पिपरा कनक, डोमानपुरा, धुंसवा और गौरकोठी होते हुए कुसरी घाट पहुंची। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। उसके बाद यात्रा गरीब पट्टी और छितौनी होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची जहां आचार्य सत्यमणि की मौजूदगी में महिलाओं ने कलश स्थापित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिरजू मद्धेशिया, जिपंस सुजीत प्रताप सिंह, पूर्व जिपंस राणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.