जयकारा के साथ अमरनाथ दर्शन को रवाना हुए श्रद्धालु
चंदौली, जून 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा से रविवार की सुबह दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं की जत्था अमरनाथ दर्शन को रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की जयकारा से माहौल भक्तिमय दिखा। अमरनाथ यात्रा आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाला है । इसको लेकर के अमरनाथ यात्रियों में हर्ष है। इस क्रम में रविवार की सुबह सकलडीहा कस्बा से अमरनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था सकलडीहा अलीनगर तिराहे से रवाना हुआ । इस मौके पर भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए शिव भक्त जम्मू के लिए प्रस्थान किए। इस मौके पर संतोष तिवारी, मनोज गुप्ता, पवन सिंह, राकेश, अरविंद,संदीप,बल्लू,आशीष जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, उमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा को रवाना हुए श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.