आदित्यपुर, मार्च 29 -- गम्हरिया। गायत्री प्रज्ञा पीठ जयकान में शनिवार से तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। इस अवसर पर 351 श्रद्धालुओं ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत भीमखांदा से मंगल कलश यात्रा निकाली, जिसे कार्यक्रम स्थल में स्थापित कर अनुष्ठान शुरू किया गया। शाम को संगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। रविवार को प्रातः सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत, प्रवचन एवं दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। वहीं सोमवार 30 मार्च को विभिन्न संस्कार के बाद पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। कलश स्थापना के दौरान सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदू महतो, देवलाल महतो, षष्ठीपद महतो, समीर महतो, गणेश महतो समेत श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.