हमीरपुर, सितम्बर 1 -- हमीरपुर। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसिएशन उप्र की मंडलीय इकाई का अधिवेशन/निर्वाचन मंगलवार को कुछेछा स्थित स्व.सुरेशचंद्र मिश्रा विधि महाविद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक झांसी संतोष कुमार देव पांडेय व जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता रहे। जिसमें जयकरन मिश्रा को अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को मंडलीय मंत्री, राजेश कुमार द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूनम मिश्रा को ऑडिटर व अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन का मंडलीय निर्वाचन चुनाव अधिकारी डॉ.योगेश ज्ञानी उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं झांसी व मोहम्मद नाजिम प्रांतीय महामंत्री की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय ऑड...