जयंत 73, राजभर 39, निषाद 31, अनुप्रिया 19 सीट; बीजेपी के सहयोगी दलों का मजाक उड़ाने लगे अखिलेश
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सीधी लड़ाई भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच होने की उम्मीद है। दोनों गठबंधनों में सीटों को लेकर रस्साकसी चल रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनडीए में शामिल छोटे दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या बताते हुए उनका मजाक उड़ाया है। अखिलेश ने दावा किया कि पीडीए से डरकर भाजपा 403 में से 162 सीटें छोटे सहयोगियों को दे रही है। इसमें सबसे ज्यादा 73 सीट जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल को दी जा रही है। ओपी राजभर की सुभासपा को 39, संजय निषाद की निषाद पार्टी को 31 और अनुप्रिया पटेल की अपना दल को 19 सीटें दी जा रही हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि सूत्रों के हवाले से आई ये ख़बर बेहद स्वागत योग्य है कि भारतीय जनता पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.